फैजगंज बेहटा थाने में खड़े आरोपी पशु तस्कर ।स्रोत-पुलिस
- फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया के रहने वाले हैं पांचों गैंगस्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने पांच पशु तस्करों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। सभी तस्कर थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया के रहने वाले हैं। उनमें तीन आरोपियों को सोमवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पता चला कि पिपरिया गांव के मोहम्मद कमर, भूरा, मुस्तकीम, शादाब और सजमा पशु तस्कर हैं। वह संगठित होकर गिरोह चला रहे हैं और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इनमें मोहम्मद कमर गैंग का सरगना है। उन्होंने क्षेत्र में अपना भय बना रखा है, जिससे लोग उनके खिलाफ गवाही देने से कतराते हैं। इस मामले को थाना पुलिस ने गंभीरता से लिया और पांचों तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।
सोमवार सुबह पुलिस ने दबिश देकर शादाब, नजमा और भूरा को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इनमें मोहम्मद कमर और मुस्तकीम पकड़ में नहीं आए हैं। उनकी तलाश में एक पुलिस टीम लगा दी गई है।