फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले में घायल किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। तीन दिन पहले सांड के हमले में घायल किसान की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया निवासी 40 वर्षीय विष्णु सागर बुधवार को अपने खेत पर फसल की रखवाली कर रहे थे। उसी दौरान उन पर एक सांड़ ने हमला कर दिया था। इसमें विष्णु सागर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब से उनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। शनिवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारवाले उनके शव को गांव ले आए। इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। किसान के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें