फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बाइक की टक्कर से 55 वर्षीय लज्जावती की मौत हो गई।
विज्ञापन

लज्जावती पत्नी रामकुमार इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सुंदरनगर की निवासी थीं। वह मंगलवार सुबह बिल्सी थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में गईं थीं। शाम के समय वह लौट रहीं थीं। वह बस से उतरकर गांव की ओर जा रहीं थीं। तभी तेज रफ्तार एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में लज्जावती की मौत हो गई। सूचना पर परिवार वाले पहुंच गए। बाद में पुलिस आ गई और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बाइक सवार का कुछ पता नहीं चला है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें