फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तिहरे हत्याकांड का आरोपी महीपाल मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज, थाने ले गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर भगता नगला में हुए खूनी संघर्ष में घायल हुए महीपाल की हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उसको मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद पुलिस उसको जरीफनगर थाने ले गई। अब पुलिस पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन

22 फरवरी को गांव आरिफपुर भगता नगला में महीपाल और अमर सिंह पक्ष में खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें महीपाल पक्ष के दो और अमर सिंह पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। खूनी संघर्ष में महीपाल और उसके पक्ष का हरिओम घायल हुआ था। हरिओम की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही महीपाल पक्ष से मरने वालों की संख्या तीन हो गई। पुलिस अब इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के प्रयास में है।
इधर, राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती महीपाल की भी शुक्रवार को हालत सही बताई गई। शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उसकी रिपोर्ट तैयार करते हुए पुलिस को बताया कि अब वह स्वस्थ है। डॉक्टरों ने उसको डिस्चार्ज किया, इसी के साथ ही जरीफनगर पुलिस उसको थाने में ले गई। थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आला कत्ल बरामद करने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ मनोज कुमार वर्मा का कहना है कि पुलिस अभिरक्षा में महीपाल का इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने उसको डिस्चार्ज कर दिया, इस वजह से उसे थाने लाया गया है। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें