बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने एसएसपी आलोक प्रियदर्शी को शिकायती पत्र दिया है। बताया है कि 27 फरवरी को वह पति को खाना देने खेत पर गई थी। घर पर उसकी 15 वर्षीय बेटी अकेली थी। किशोरी को घर में अकेला देख दो युवक घर में घुस आए। आरोप है कि एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के काफी लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। किशोरी को लेकर वह थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई और किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संवाद