फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की आपबीती: पूर्व प्रधान ने बाहर बुलाया, कार में तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म, फिर घर के बाहर छोड़ा

Sat, 07 Jan 2023 08:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

महिला के मुताबिक, पड़ोसी गांव के निवासी पूर्व प्रधान को वह जानती है। पूर्व प्रधान ने उसे फोन करके घर के बाहर बुलाया। इसके बाद वह उसे कार में डालकर कहीं ले गया। कार में ही तमंचा दिखाकर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पड़ोसी गांव के पूर्व प्रधान पर फोन करके उसे बुलाने, फिर साथ ले जाकर कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आधी रात वह उसे घर के सामने कार से उतारकर भाग गया। महिला अपने परिजनों के साथ शुक्रवार दोपहर कोतवाली आई। आरोप के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महिला ने घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे की बताई है। महिला के मुताबिक, पड़ोसी गांव के निवासी पूर्व प्रधान को वह जानती है। पूर्व प्रधान ने उसे फोन करके घर के बाहर बुलाया। इसके बाद वह उसे कार में डालकर कहीं ले गया। कार में ही तमंचा दिखाकर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसी कार से घर के बाहर छोड़ने से पहले उसे धमकाया भी गया। महिला ने रात में ही अपने परिजनों को घटना से अवगत कराया। परिजनों और रिश्तेदार के साथ कोतवाली आई महिला ने एसएसआई प्रकाश सिंह को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। महिला ने बताया कि उसने कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर भी सौंप दी है।

विज्ञापन

शाम को एसएसआई और हल्का इंचार्ज दरोगा महिला के गांव गए। उन्होंने महिला के बताए स्थान समेत आसपास के लोगों से जानकारी की। आरोपी पूर्व प्रधान के घर भी पुलिस गई, लेकिन वह नहीं मिला। देर शाम तक पसोपेश के बीच प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि महिला और पूर्व प्रधान के बीच मोबाइल फोन पर बातें हुआ करती थीं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें