उझानी। पुरानी अनाज मंडी में शिव मंदिर के पास फुटपाथ पर सामान रखकर बेच रहे दुकानदारों ने कुछ लोगों पर धमका कर वसूली करने का आरोप लगाया है।
दुकानदारों में सुमित शाक्य, शिवम शर्मा और मोहित ने इसकी शिकायत डीएम को भेजी है। आरोप है कि मंदिर के पास शुक्रवार सुबह पहुंचे तीन- चार लोगों ने उनसे दिवाली तक सामान रखने के लिए पांच हजार रुपये तक की मांग की। इसकी भनक लगते ही सामाजिक कार्यकर्ता अर्पित गुप्ता ने फड़ विक्रेताओं का पक्ष रखा। उनकी आरोपियों से नोकझोंक भी हो गई। संवाद