तहसील क्षेत्र के गांव लहरा असदुल्लापुर के ग्रामीणों ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि गांव पर तैनात लेखपाल फसलों की सर्वे रिपोर्ट के नाम पर खुलेआम सुविधा शुल्क मांग रहा है। उन्होंने लेखपाल की कार्यशैली की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। पत्र पर मुसब्बिर अली, रामस्वरुप शाक्य, वासुदेव, जोगराज, मनोहर लाल, सोहन लाल, होरी लाल, मशकूर अली, आले मोहम्मद, अनोखे लाल, सलमा बेगम, अकील, दीनानाथ, जलालउ्दीन, शिशुपाल, आरिफ आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।