बाईपास पर आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और रेलवे पुलिया पर ट्रक पलट गया। हादसे में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन आलू की बोरियां सड़क पर बिखर जाने से आवागमन प्रभावित रहा। दोनों हादसे शुक्रवार रात हुए। पंखारोड पर रेलवे लाइन के पास बनी नई पुलिया पर ट्रक पलट गया। ट्रक पलट ही ड्राइवर अजीम कूद पड़ा। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बता दें कि पांच दिन पहले भी पुलिया के पास मिट्टी धंस जाने से एक और ट्रक पलट गया था। इसके अलावा मिहौना मोड़ के पास बाईपास पर कोल्ड स्टोरेज की ओर ट्रैक्टर बैक करते वक्त चालक नियंत्रण खो बैठा। पहले ट्रॉली फिर उसे खींचने की कोशिश में ट्रैक्टर भी पलट गया। ट्रॉली में लदा आलू भी बिखर गया। इससे करीब आधा घंटा तक आवागमन भी प्रभावित रहा। उधर, कोल्ड स्टोरेजों के आसपास आलू लदे वाहनों की भीड़भाड़ रहने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।