फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
कादरचौक थाना क्षेत्र में रमजानपुर के पास आग लगने से जली कार। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव रमजानपुर के नजदीक बुधवार रात एक कार में अचानक आग गई। उसके ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक वह पूरी तरह से जल गई।
विज्ञापन

यह हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे हुआ। उस वक्त थाना क्षेत्र के गांव भमुईया निवासी शाहरुख पुत्र जियाउद्दीन अपनी कार लेकर दिल्ली की सवारियां लेने शहर जा रहा था। शाहरुख के मुताबिक उसकी कार रमजानपुर के नजदीक पहुंची थी, तभी अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि तक तक वह कार रोक चुका था। वह तुरंत कार से बाहर आया। इतनी देर में आग पूरी तरह से फैल गई। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। उसने तुरंत परिवार वालों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इससे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। शाहरुख ने बताया कि उसके पिता ने एक साल पहले कार खरीदी थी। वह रात को दिल्ली से आने वाले यात्रियों को लेने जाता था। रात भी वह यात्रियों को लेने जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें