फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल पर करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव धोबरखेड़ा में बृहस्पतिवार को ट्यूबवेल पर करंट लगने से 22 वर्षीय मुनेंद्र की मौत हो गई। वह सिंचाई करने खेत पर गया था। जैसे ही उसने ट्यूबवेल का स्टार्टर छुआ कि यह हादसा हो गया। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। शाम के समय शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम धोबरखेड़ा निवासी मुनेंद्र पुत्र रामसेवक एक निजी विद्यालय में पढ़ाता था। परिवार वालों के मुताबिक मुनेंद्र बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे खेत पर धान की सिंचाई करने गया था। ट्यूबवेल चलाने के दौरान स्टार्टर में करंट आ गया, जिससे उसको करंट लग गया और उसकी वहीं मौत हो गई। कुछ देर बाद गांव के लोग ट्यूबवेल पर पहुंचे। तब उन्होंने मुनेंद्र का शव पड़ा देखा। इस पर उन्होंने तुरंत परिवार वालों को सूचना दी। इससे परिवार के लोग मौके पर रोते बिलखते पहुंच गए। वह युवक का शव अपने घर ले गए। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी। उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। शाम को उन्हें युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें