फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल से टकराई बाइक, मामा-भांजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात ग्राम ततारपुर के नजदीक बाइक पोल से टकरा गई, जिसमें 18 वर्षीय भूरे और उसके 40 वर्षीय मामा लक्ष्मण की मौत हो गई। दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। पुलिस ने उनके परिवार वालों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

कासगंज जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी 18 वर्षीय भूरे और कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गफ्फार नगला निवासी उसका मामा 40 वर्षीय लक्ष्मण बृहस्पतिवार सुबह बाइक से उसहैत के गांव नौली गए थे। बताते हैं कि दोनों मामा-भांजे रात करीब आठ बजे नौली गांव से लौट रहे थे। उस वक्त वह हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक थाना क्षेत्र में ततारपुर के नजदीक पहुंची थी। तभी बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में भूरे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर ने लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए। इसकी सूचना पर उनके कुछ रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। यह हादसा कैसे हुआ था। पुलिस इसकी जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें