फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल से लगे तार में आए करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव बादुल्लागंज में सोमवार शाम पोल से लगे तार में उतरे करंट की चपेट मेें आकर 45 वर्षीय किसान विजेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम बादुल्लागंज निवासी विजेंद्र सोमवार दोपहर अपने ट्यूबवेल पर धान की सिंचाई करने गया था। ट्यूबवेल के पास में पोल गढ़ा है। उसे रोकने के लिए एक तार बंधा हुआ है। उसमें ट्यूबवेल की केबल स्पर्श होने से करंट आ गया। इसके बारे में किसान को जानकारी नहीं थी। शाम के समय अचानक विजेंद्र का हाथ तार से लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही करंट लगने से मौत हो गई। हादसे को देखकर नजदीकी खेत में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े। उन्होंने बमुश्किल किसान को तार से अलग किया। साथ ही उसके परिवार वालों को सूचना दी। इससे परिवार के लोग ट्यूबवेल पर पहुंच गए और किसान के शव को घर ले गए। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। किसान के तीन बेटे और एक बेटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें