फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकान में दूसरी मंजिल पर लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में ओवरब्रिज के नीचे मिठाई की दुकान में रविवार शाम अचानक आग लग गई। इसमें एक कर्मचारी झुलस गया। साथ ही इसमें काफी सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

रविवार शाम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे मैकूलाल की मिठाई की दुकान में कर्मचारी रोशन लाल दूसरी मंजिल पर समोसे बना रहे थे। बताते हैं कि तभी अचानक कड़ाई में आग लग गई। लपटें आसपास रखे सामान तक पहुंच गईं। जब तक कर्मचारी रोशनलाल बाहर आता, तब तक वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। दुकानदार विशाल ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर कुछ ही देर में आग बुझा दी। रोशनलाल को जिला अस्पताल भेजा गया। दुकान मालिक विशाल ने बताया कि हादसे में काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें