वॉटर वर्क्स रोड पर नाले में गिरे बालक को नहलाते परिवार वाले। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। वॉटर वर्क्स रोड पर सड़क किनारे खोदा गया नाला अब लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। शुक्रवार सुबह इधर से गुजर रहे एक बालक की जान पर बन आई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे एक महिला अपने पांच वर्षीय बालक को लेकर वॉटर वर्क्स रोड पर रोडवेज बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक बालक का हाथ छूट गया और वह सड़क किनारे नाले में जा गिरा। नाले में पानी भरा हुआ था। उसे देखकर आसपास के तमाम लोग दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत बालक को हाथ पकड़कर खींच लिया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कुछ लोग तुरंत स्वच्छ पानी लेकर आए और बालक को वहीं नहलाया। उसे गीले कपड़े उतारकर दूसरे पहनाए गए। तब कहीं परिवार वाले उसे ले गए। संवाद