फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
संतोष सिंह तिराहे पर दुकान से निकलती आग की लपटें। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर में संतोष सिंह तिराहे के नजदीक शनिवार रात एक कंप्यूटर की दुकान में भयंकर आग लग गई, जिससे वहां रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

दुकान मालिक अर्जुन शर्मा शनिवार शाम अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। उसके बाद दुकान में किसी तरह आग लग गई। आसपास के लोगों ने जब दुकान से धुआं निकलता देखा। तब पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिस पर एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ सिटी आलोक मिश्रा और इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजकुमार तिवारी पहुंच गए। तब तक दुकानदार अर्जुन शर्मा भी आ गए। तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दुकान का शटर नहीं खुला तो जेसीबी बुलाई गई। फिर उससे दुकान का शटर तुड़वाया गया। उसके बाद आग पर काबू पाया गया। इसमें लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें