फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से खिलौना विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊ/उसावां (बदायूं)। हजरतपुर थाना क्षेत्र में मुड़सेना के नजदीक ट्रैक्टर की टक्कर से खिलौना विक्रेता सोनू की मौत हो गई। सोनू (40) हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव करौरी सैदपुर का रहने वाला था। बुधवार को वह अपनी मोपेड लेकर हजरतपुर गंगा घाट पर खिलौने बेचने आया था। शाम के वक्त वह खिलौने बेचकर लौट रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, इससे सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना पर पहुंची पुलिस सोनू को म्याऊ स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां सोनू की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें