फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर (बदायूं)। गाय से टकराने के कारण यहां एक बाइक सवार सड़क पर गिर गया। उसे गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मझोरला निवासी दयाराम (40) खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। रविवार रात करीब 11 बजे वह अपनी रिश्तेदारी में जुनावई की ओर जाने के लिए निकले थे। उस समय वह हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक रास्ते में दहगवां और जरीफनगर के बीच होटल के नजदीक पहुंची। तभी अचानक एक घुमंतू गाय सड़क पर आ गई। दयाराम की बाइक गाय से टकरा गई और वह गिर गए। इस हादसे में दयाराम के गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें दहगवां स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। देर शाम उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें