बदायूं। शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने एक सड़क हादसे में डिलीवरी ब्वाय की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला एकता नगर निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार जोमैटो कंपनी में डिलीवरी ब्वाय थे। वह शनिवार दोपहर बाद एक सामान की डिलीवरी करने राजकीय मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। उझानी-बदायूं रोड पर जैसे ही वह मेडिकल कॉलेज की ओर मुड़े तभी उझानी की ओर से आई कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद