बदायूं। रविवार रात मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर गश्त के दौरान एक सिपाही और होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि सिपाही अभिषेक (24) और होमगार्ड राजवीर (30) रविवार रात मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर गश्त के लिए निकले थे। दोनों बाइक लेकर आसफपुर के नजदीक पहुंचे थे कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसमें सिपाही और होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची फैजगंज बेहटा पुलिस ने दोनों को मुरादाबाद भेज दिया है। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इंस्पेक्टर अमृतलाल ने बताया कि सिपाही की हालत नाजुक है। उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। संवाद