फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा भरते समय कोठरी की दीवार ढही, किसान की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लवेदपुर में शुक्रवार सुबह भूसा भरते समय कोठरी की दीवार ढह गई, जिसके नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जाहिदपुर धंसुलिया निवासी भूरे (22) पुत्र कल्याण ने सहसवान इलाके के गांव लवेदपुर निवासी मुनेंद्र का खेत बटाई पर लिया था, जिसमें गेहूं की फसल की थी। दो दिन पहले भूरे ने गेहूं निकलवाए थे, जिसका भूसा खेत पर पड़ा था। शुक्रवार सुबह भूरे भूसा ढो रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे भूरे खेत से भूसा लाने के बाद मुनेंद्र की कोठरी में भर रहे थे। तभी अचानक कोठरी की दीवार गिर गई, जिससे भूरे मलवा के नीचे दब गए। दीवार गिरी देख आसपास मौजूद लोग भूरे को बचाने के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह मलवा हटाकर भूरे को बाहर निकाला। फिर उसे एंबुलेंस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर तहसीलदार दीपक चौधरी, राजस्व निरीक्षक चेतेंद्र शर्मा मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने ने बताया किसान भूरे के परिवार को कृषक दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाया जाएगा। भूरे तीन भाइयों में मझला था। बड़े भाई की पिछले साल मौत हो गई थी। पिछले साल ही उसके बड़े बेटे की मौत हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें