म्याऊं (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बदायूं डिपो की फर्रुखाबाद जा रही बस ने आलापुर थाना क्षेत्र में म्याऊं से आगे उसावां रोड पर दो गायों को चपेट में ले लिया। इससे दोनों की मौत हो गई। चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने उसावां थाने को सूचना दी। जिससे पुलिस ने बैरियर लगाकर रोडवेज बस को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे दातागंज एसडीएम, राजीव दुबे, कानूनगो मनोहर लाल ने दोनों गायों को दफन करा दिया।