कादरचौक। शहर के मोहल्ला जालंधरी सराय निवासी 28 वर्षीय अतुल गुप्ता पुत्र बाबूराम गुप्ता कादरचौक से बदायूं लौट रहे थे। रास्ते में इस्माइलपुर गांव के पास उनकी बाइक रोड किनारे खड़ी बालू भरी ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। हादसे में अतुल गंभीर घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। ब्यूरो