फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नगर पंचायत अध्यक्ष के पति व वार्ड सदस्यों में गाली-गलौज

विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय के बाहर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
- नगर पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद हुआ विवाद
विज्ञापन

- अध्यक्ष के पति समेत 25 पर एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
अलापुर (बदायूं)। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण के बाद जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के पति और वार्ड सदस्यों के बीच काली पॉलिथीन में बूंदी बांटे जाने को लेकर गाली-गलौज हुई। वार्ड सदस्यों ने उत्पीड़न व धमकी देने के आरोप में अध्यक्ष के पति समेत 25 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।
नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार सुबह ध्वज फहराया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष हुमा बी और उनके पति फहीमउद्दीन समेत सभी वार्ड सदस्य पहुंचे। बताया जा रहा है कि ध्वजा फहराने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष हुमा बी, पति फहीमउद्दीन और वार्ड सदस्यों के साथ बैठी हुईं थी। उसी समय काली पॉलिथीन में बूंदी बांटी जा रही थी। यह देखकर वार्ड सदस्यों ने विरोध किया।
विज्ञापन

वार्ड सदस्य के पति टीटू सागर का आरोप है कि अध्यक्ष के पति फहीमउद्दीन ने वार्ड सदस्यों से कहा कि आज के कार्यक्रम में जो खर्चा हुआ है। उसके हिसाब से सभी वार्ड सदस्य पांच-पांच हजार रुपये दें। उसका टीटू सागर और हेमंत शाक्य समेत कई सदस्यों ने विरोध किया। आरोप है कि इस बात से नाराज फहीमउद्दीन उनसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे।
टीटू का आरोप है कि अध्यक्ष के पति ने उन्हें उठा ले जाने की धमकी दी। उससे कहा कि मेरे खिलाफ 10-12 मुकदमें चल रहे हैं। तेरी हत्या का एक और मुकदमा दर्ज हो जाएगा तो क्या बिगड़ेगा।
इस संबंध में इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि वार्ड सदस्य के पति की तहरीर पर अध्यक्ष के पति फहीमउद्दीन और 20-25 अज्ञात के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसकी विवेचना सीओ दातागंज कर्मवीर सिंह करेंगे।
विज्ञापन

-
जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह सभी बेबुनियाद है। राजनीतिक दबाव में कार्रवाई की जा रही है। वह चाहते है कि विवेचना निष्पक्ष रूप से हो। उसमें सब दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
- फहीमउद्दीन, अध्यक्ष के पति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें