थाना क्षेत्र के गांव में युवक को एक वर्ष पहले गोली मार कर घायल करने को लेकर युवक ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। चारों लोग कोर्ट से फरार चल रहे थे। थाना पुलिस ने चार लोगों में से दो को पकड़ कर जेल भेज दिया है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के सिमरई गांव के रहने वाले युवक शिवदत्त कुमार को अप्रैल 2014 में गोली मार कर घायल कर दिया था। जिसके चलते युवक ने गांव के कल्लू सिंह पुत्र भगवन्त, सत्यवीर सिंह पुत्र कल्यान सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। तभी से यह चारों अरोपी फरार चल रहे थे। थाना पुलिस ने कल्लू एवं सत्यवीर को पकड़ कर जले भेज दिया है। जबकि दो अरापी अभी फरार चल रहे हैं।