फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सपा में कभी हां, कभी न से जुड़ा रहा है आबिद रजा का सियासी सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आबिद रजा का सियासी सफर सपा में कभी हां तो कभी न से जुड़ा रहा है। पिछले नगर पालिका चुनाव में जब आबिद रजा की पत्नी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में थीं तब सपा उम्मीदवार नहीं तय कर सकी थी। निर्दलीय उम्मीदवार की हैसियत से उनकी पत्नी फात्मा रजा चुनाव जींती थीं। वह खुद 2006 में बदायूँ नगर पालिका चैयरमेन रह चुके हैं। 2009 में सपा द्वारा बदायूँ लोकसभा से सलीम शेरवानी का टिकट काटे जाने से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हुए और कांग्रेस से सलीम शेरवानी को लोकसभा चुनाव लड़ाया पर 2012 में सपा के टिकट पर बदायूं सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। 2013 में अखिलेश सरकार में दर्जा राज्य मंत्री रहे हैं। 2017 में सपा के टिकट पर बदायूँ सदर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन भाजपा के महेश गुप्ता से चुनाव हार गए। 2022 में सपा ने जब बदायूं सदर विधानसभा से टिकट नहीं दिया तो चुनाव में सपा का खुलकर विरोध किया था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें