फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दाखिले के समय देना होगा आधार कार्ड व राशनकार्ड

Wed, 19 Apr 2023 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। परिषदीय स्कूलों में एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं को आधार कार्ड के साथ-साथ राशनकार्ड की भी छायाप्रति जमा करनी होगी। इसको लेकर शासन से निर्देशित किया गया है। साथ ही शासन ने डीबीटी एप पर राशनकार्ड का विकल्प बढ़ा दिया है। जिन छात्र-छात्राओं के एडमिशन हो चुके हैं। उनसे भी राशनकार्ड मगाएं जा रहे हैं।
विज्ञापन

नए शैक्षिक सत्र के साथ में एडमिशन प्रकिया शुरू हो चुकी है, लेकिन इस बार परिषदीय स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया है। पहले एडमिशन के समय पर केवल आधार कार्ड की छाया प्रति लिया करते थे, पर अब आधार कार्ड के साथ बच्चों को राशनकार्ड की भी छायाप्रति को जमा करना होगा। इससे जहां सरकार को यह पता चल सकेगा कि कौन का बच्चा गरीब श्रेणी में आता है और कौन सा बच्चा गरीब श्रेणी से बाहर है। इसको लेकर शासन डीबीटी पोर्टल पर राशनकार्ड का विकल्प बढ़ा दिया है। साथ ही शिक्षकों को निर्देशित किया है कि वह आधार कार्ड और राशनकार्ड की छायाप्रति अपने पास रखें। साथ ही डीपीटी पोर्टल पर इसको चढ़ाए, वहीं पासबुक की छायाप्रति लेने की बात भी कही है। इस संबंध में बीएसए स्वाती भारती ने बताया कि शासन निर्देश मिलने के बाद में शिक्षकों को इसकी जानकारी दे दी गई है। उसकी प्रक्रिया के तहत शिक्षक एडमिशन ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें