बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव लौड़ा बहेड़ी निवासी बॉबी पुत्र जीतू वाल्मीकि ने एक व्यक्ति पर बंधक बनाकर मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। उसका कहना है कि वह गोपाल नाम के युवक की बहन की शादी में डीजे बजाने गया था। जब वह शादी में डीजे बजा रहा था। तभी गांव का संजू कुशवाहा आ गया। उसे बुलाकर सरकारी स्कूल में ले गया। जहां उसके साथ बंधक बनाकर मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस विवेचना कर रही है। संवाद