फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जेब से रुपये निकालने के आरोप में युवक को बांधकर पीटा

विज्ञापन
दातागंज में युवक को पकड़कर पिटाई करते लोग। स्रोत वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
दातागंज। कोतवाली दातागंज क्षेत्र के बरेली तिराहा पर कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। उस पर जेब से रुपये निकालने का आरोप लगाया तो भीड़ एकत्र हो गई। उसके बाद उसे बांधकर पीटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। हालांकि जिसने जेब से रुपये निकालने का दावा किया था वह अब सामने नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम चार बजे दातागंज के बरेली तिराहा पर खड़े एक व्यक्ति ने युवक पर जेब से रुपये निकालने का प्रयास करने का आरोप लगाया। इसके बाद भीड़ एकत्र हो गई। एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी युवक मौके से बाइक लेकर भाग गए। इसके बाद भीड़ ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस पहुंची तो मौके पर लगी भीड़ छंट गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अब तक इस मामले की किसी ने तहरीर नहीं दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें