फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फिजीकल की तैयारी के लिए सड़क पर दौड़ रहे युवक को कार ने रौंदा, मौत

Wed, 31 Jul 2024 06:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
जितेंद्र यादव का फाइल फोटो।
विज्ञापन
आसफपुर। अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती होने के लिए सगे भाई ओमवीर और जितेंद्र सड़क पर रेस लगा रहे थे। शाम करीब आठ बजे तेज रफ्तार कार ने जितेंद्र को रौंद दिया जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं ओमवीर बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेजा है। कार चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर थाने पर खड़ी कराई है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव नहडोली निवासी जितेंद्र यादव 20 वर्ष ने पिछले दिनों अग्निवीर के तहत सेना की परीक्षा दी थी जिसमें वह पास हो गया था। उसका भाई ओमवीर भी तैयारी कर रहा है। दोनों भाई हर रोज सुबह शाम सड़क पर दौड़ लगाते थे। मंगलवार की शाम करीब आठ बजे दोनों भाई नहडोली विलारी रोड पर दौड़ रहे थे कि बिलारी की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने जितेंद्र को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ओमवीर कुछ आगे था तो वह बच गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस व गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। कार चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें