फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बंदर के हमले से छत से गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
किशन मुरारी। फाइल फोटो
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बंदर के हमले से युवक छत से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। ग्राम कोट में छत पर सो रहे किशन मुरारी (29) पुत्र सतीश शर्मा शुक्रवार की सुबह पांच बजे उठे तो बंदर आ गया। वह बंदर उन पर हमलावर हो गया। उससे बचने के प्रयास में वह छत से गिर गए। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। वह खेती-बाड़ी और ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके चार वर्षीय पुत्र अमन व दो वर्षीय पुत्री सनी हैं। ग्रामवासियों ने प्रशासन से बंदरों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें