बिसौली। ससुराल में आए एक युवक ने किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
जनपद बरेली के थाना बिसारतगंज क्षेत्र के गांव गुरु खुजराई निवासी कमलेश कुमार पुत्र मेवाराम शनिवार को वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर स्थित ससुराल आया था। वहां कहासुनी के बाद उसने जहरीला पदार्थ पी लिया और बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरबी ने उसे बिसौली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। संवाद