फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चाकू-डंडा लेकर हाईवे पर लेटी महिला, घंटों थमा रहा यातायात

Sat, 12 Sep 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
ओरछी। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ओरछी चौराहे पर शुक्रवार को एक महिला ने चाकू और डंडा लेकर हाईवे पर जमकर हंगामा किया। महिला मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के बीचोंबीच आ गई और वाहनों को रोकने लगी। इस दौरान वह एक ट्रक के आगे चाकू दिखाते हुए सड़क पर लेट गई। इतना ही नहीं, महिला अपने नाबालिग बच्चों को भी सड़क पर खींच लाई और उनसे लेटने को कहने लगी। इससे राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत फैल गई। स्कूली बच्चों समेत राहगीर दूर खड़े होकर तमाशा देखते रहे। महिला के हाईवे पर रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, इससे यातायात बाधित रहा। पुलिस पिकेट पर तैनात कर्मियों और राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को समझाकर सड़क से हटाया और उसके हाथ से चाकू-डंडा अलग कराया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस टीम ने सूझबूझ से महिला को हाईवे से हटाकर घर भेज दिया। इसके तत्काल यातायात को सुचारु कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें