फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव जिन्सी नगला में करंट लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
जलधारा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कारदचौक। गांव जिन्सी नगला में बिजली का करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


पति नरेश पाल ने बताया कि उनकी 50 वर्षीय पत्नी जलधारा बृहस्पतिवार की सुबह अपने घर पर नल के पास बर्तन साफ कर रही थीं। नल से पानी चलाने के लिए जैसे ही उन्होंने बिजली की मोटर चालू की वह करंट की चपेट में आ गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए कादरचौक ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए उन्हें बदायूं मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात जलधारा ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें