ओरछी गांव में सियार के हमले से घायल महिला व बच्ची। संवाद
ओरछी। बृहस्पतिवार की रात गांव के बाहरी ओर रह रहे सूरजपाल के घर में भेड़िया घुस आया और उनकी पत्नी शकुंतला देवी (50) पर हमला कर दिया। दाहिने हाथ के बाजू से काफी मांस नोच लिया। उन्हीं के पास बैठी धेवती देहवती पर भी सियार ने हमला बोला। चीख पुकार मची तो गांव के अन्य लोग भी दौड़ पड़े। गृहस्वामी सूरज भी आ गए। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। संवाद