गुधनी में आयोजित सत्संग-यज्ञ में हिस्सा लेते लोग। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर पर आर्य समाज में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। आचार्य संजीव रूप ने अथर्ववेद के मंत्रों से यज्ञ कराया। आचार्य ने कहा कि जैसे घर में कोई सर्प निकल आए तो सब लोग प्रयत्न करके उसे बाहर निकालते हैं, वैसे ही समाज में यदि कोई अपराधी हिंसक है तो सबको प्रयत्न करके उसे बाहर निकाल देना चाहिए। यदि बुरा व्यक्ति अपना सुधार कर ले तब समाज में उसे आदर मिलना चाहिए। मास्टर अगरपाल सिंह ने कहा कि मनुष्य को दूसरों के दुख में खड़ा होना चाहिए। ईशा आर्य, कौशिकी रानी ने भजन सुनाएं। इस मौके पर ज्योति रानी, संतोष कुमारी, गुड्डू देवी, सूरजवती देवी, राकेश आर्य आदि थे। संवाद