फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुला गई मन्नत: तालाब में डूबकर तीन साल की बच्ची की मौत, 12 बजे खेल रही थी घर के बाहर चार बजे उतराता मिला शव

Sat, 28 Jan 2023 09:55 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सैदपुर

सार

मन्नत शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर के सामने तालाब किनारे खेल रही थी। उसी दौरान बालिका अचानक तालाब में गिर गई और डूब गई। 
विज्ञापन
मन्नत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं स्थित वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर में शनिवार दोपहर तीन वर्षीय बालिका मन्नत की तालाब में डूबकर मौत हो गई। वह दोपहर के समय घर के सामने खेल रही थी। उसी दौरान बालिका तालाब में डूब गई। शाम को उसका शव तालाब में उतराता मिला। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बड़ा तकिया अशरफ नगर निवासी पप्पू शाह की तीन वर्षीय बेटी मन्नत शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर के सामने तालाब किनारे खेल रही थी। उसी दौरान बालिका अचानक तालाब में गिर गई और डूब गई। बताते हैं कि उस दौरान मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे बालिका का पता नहीं चला। कुछ समय बाद परिवार वालों ने बालिका को तलाश करना शुरू किया। उन्होंने आसपास इलाके में भी बालिका को तलाश किया।
विज्ञापन

उसका पिता पप्पू खेत पर काम करने गया था। परिवार वालों ने उसे बालिका के लापता होने की जानकारी दी। तब वह खेत से लौटकर आया और उसने भी बालिका को तलाश किया। शाम को करीब चार बजे बालिका का शव तालाब में उतराता मिला। तब परिवार वालों ने उसे बाहर निकाला। परिवार वाले उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत बताया। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। पप्पू के एक बेटा और तीन बेटियां थीं, जिनमें मन्नत सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें