बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 20 लाख की हेरोइन समेत एक बरेली का तस्कर पकड़ा गया है। तस्कर शिवनंदन बरेली जिले के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव हरदासपुर का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी शुक्रवार रात बगरैन इलाके में हेरोइन सप्लाई करने आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसकी बाइक भी कब्जे में ले ली है। शनिवार दोपहर उसे पुलिस लाइन सभागार लाया गया। जहां प्रभारी एसएसपी सिद्घार्थ वर्मा ने तस्करी का खुलासा किया। पुलिस ने उसकी बाइक कब्जे में ले ली है। बताया जा रहा है कि अभी कुछ दिन पहले लाखों की अफीम के साथ एक लड़की समेत चार तस्कर पकड़े गए थे। वह भी बरेली के रहने वाले थे।