सिलहरी। जानलेवा हमले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया निवासी भोला उर्फ अर्पित शर्मा ने बताया कि मोहल्ले का आयुष शर्मा उर्फ आरुष शर्मा गाली देने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ ही देर बाद हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आ गया और जानलेवा हमला कर दिया। खुद को बचाने के प्रयास में कुल्हाड़ी हाथ से रोकने का प्रयास किया, जिससे दोनों हाथों में चोट आ गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद