फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिवलिंग स्थापना से पहले धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। नगर के गंज चौराहे के निकट स्थित शिव मंदिर में बुधवार को हवन पूजन कर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान नगरवासियों ने भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पंडित राज किशोर शर्मा ने शोभायात्रा से पूर्व विधि विधान से शिवलिंग को दूध और गंगाजल से स्नान कराया और शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न रास्तों से होती हुई शिव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स्त्री, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। विशेष तौर पर युवा भक्ति गीतों पर गुलाल उड़ाते नाचते गाते चल रहे थे।
शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बाद में हवन पूजन व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में शिवलिंग को स्थापित किया गया। मुख्य आरती के बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में तेजपाल गुप्ता, रामकुमार गुप्त, विष्णु दयाल गुप्ता, महेंद्र, छोटू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें