फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: याकूबपुर तिराहे के पास कुंडल खींच ले गया उचक्का

विज्ञापन
घटना के बाद गुमसुम बैठी पीड़ित महिला। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर याकूबपुर तिराहे के पास रविवार दोपहर बाइक पर सवार उचक्का ई-रिक्शा पर बैठी महिला के कान से सोने का कुंडल खींचकर भाग गया।
विज्ञापन

बदायूं के गांव उतरौला निवासी विमल की पत्नी चांदनी दो दिन पहले अपने मायके क्षेत्र के गांव कुंडरा पहाड़पुर आईं थीं। रविवार दोपहर वह अपनी ससुराल जाने के लिए घर से निकलीं। कोला पुल तक जाने के लिए वह जलालाबाद से ई-रिक्शा पर बैठ गईं। दोपहर करीब दो बजे जब ई-रिक्शा याकूबपुर तिराहे के पास पहुंचा तो उसी दौरान पीछे से बाइक पर आए उचक्के ने उनके दाहिने कान का कुंडल झपट्टा मारकर खींच लिया।
चांदनी के चिल्लाने पर उधर से गुजर रहे राहगीरों ने जब तक मामला समझा, तब तक बाइक सवार उचक्का फर्रुखाबाद की ओर भाग चुका था। पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल प्रदीप कुमार राय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें