फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अध्यापिका से सोने की चेन छीन ले गया उचक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पति के साथ बाजार आई महिला की चेन उचक्का छींनकर भाग गया। महिला ने शोर मचाया तो बाइक सवार भाग गए। महिला ने कोतवाली पुलिस काे तहरीर दी है।
विज्ञापन



सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मधुबन कालोनी निवासी संजीव राठौर अध्यापक हैं। उनकी पत्नी सुनीता राठौर भी शिक्षक है। शनिवार को वह दोनों कोतवाली क्षेत्र के मम्मन चौक से आर्य समाज रोड पर मछलियों को खिलाने के लिए दाना लेने आए थे। इसी दौरान एक बाइक सवार वहां आया और सुनीता के गले पर झपट्टा मार दिया। वह गले की चेन छीनकर भाग गया। लोगाें ने उसका पीछा किया लेकिन वह भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें