फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक वृद्घ महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। इससे महिला के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। वे शव को अपने घर ले गए हैं। ग्राम मालपुर ततेरा निवासी जाहिदा (62) पत्नी अलीजान शनिवार सुबह करीब आठ बजे अपने दामाद नबाब के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में करियामई गांव जा रहीं थीं। बताते हैं कि रास्ते में नाधा गांव के पास अचानक स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछल गई, जिससे जाहिदा सड़क पर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। नबाब की सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। वह महिला को स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां जाहिदा की मौत हो गई। उसके बाद परिवार महिला के शव को अपने घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें