फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रंगोली व नुक्कड़ नाटक से दिया सशक्तीकरण का संदेश

विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं। स्रोत- महाविद्यालय
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रमों की शृंखला के तहत रंगोली प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में हुए आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में सामाजिक जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से नारी सशक्तीकरण के विभिन्न पहलुओं को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक के जरिये समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकार और चुनौतियों पर संदेश दिया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना ने की। राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक डॉ. बृजेश कुमार रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें