फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मोबाइल गुम होने पर परिचालक और यात्री में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। रोडवेज बस में सफर के दौरान मोबाइल फोन गुम हो जाने पर परिचालक और यात्री के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष ने एक- दूसरे पर पिटाई का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मामला बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रौली निवासी इंद्रपाल दिल्ली में काम करते हैं। वह आनंद बिहार बस अड्डे से रोडवेज बस में सवार हुए। रास्ते में उनका मोबाइल फोन गुम हो गया। आरोप है कि शिकायत करने पर बस के परिचालक ने रास्ते में उनके साथ हाथापाई की। दूसरे पक्ष की ओर से परिचालक ने पुलिस को बताया कि मानकपुर मोड़ के पास आरोपी यात्री ने अपने साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की। मारपीट और हंगामा होने की सूचना के बाद पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्ष को कोतवाली लाकर जानकारी की गई। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें