फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चारा काट रहे किसान को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
मृतक लखपत सिंह का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव घंघौंसी में बुधवार की दोपहर मक्का के खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गए एक किसान को सांप काट लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव घंघौसी निवासी लखपत सिंह पासी (52) पशुओं के लिए अपने मक्का के खेत से चारा काटने के लिए गए थे। इस दौरान एक सांप ने उन्हें काट लिया। लखपत सिंह ने तुरंत सांप को पकड़कर एक पॉलिथीन में बंद कर दिया और घर ले आया। घर पहुंचकर उन्होंने परिवार को घटना की पूरी जानकारी दी। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। तब परिवार के लोगों ने पहले निजी चिकित्सकों को दिखाया। उसके बाद राजकीय मेडिकल काॅलेज ले गए। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें