फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहसवान में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के उसावां क्षेत्र में भाजपा नेता की हत्या के बाद गुरुवार रात सहसवान इलाके में एक किसान को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार दिया गया। किसान शाम के समय परचून की दुकान पर गया था, जहां पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने घेर लिया और उस पर हमला बोल दिया। बीच बचाव में किसान के दो बेटे भी घायल हो गए। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। किसान की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से बताई जा रही है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र ग्राम धुविया निवासी किसान ईश्वरी लाल (58) पुत्र पुन्नी गुरुवार शाम अपने गांव के नौशे की परचून की दुकान पर कुछ घरेलू सामान लेने जा रहे थे। आरोप है कि तभी रामपाल और उसके बेटों ने ईश्वरी लाल को रास्ते में घेर लिया। फिर लाठी-डंडे लेकर उन पर टूट पड़े। किसान की चीख-पुकार सुनकर उनका बेटा रूपकिशोर और राजू पहुंच गया। उन्होंने पिता को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा उन्हें भी लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। इस हमले के बाद आरोपी गांव से भाग गए। परिवार वाले ईश्वरी लाल को बेहोशी की हालत में स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, शुक्रवार सुबह पुलिस सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसान की मौत की वजह हेडइंजरी बताई गई है। पुलिस ने किसान के बेटे की तहरीर पर रामपाल, उसका बेटा दानवीर, अमरेश और पड़ोसी अगरपाल के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी। किसान की मौत के बाद पुलिस ने आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या की धारा और बढ़ा दी है। धुविया गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। दोनों ओर से एनसीआर भी दर्ज है। किसान की मौत के बाद आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या की धारा और बढ़ाई गई है। बाकी मामले की जांच चल रही है। - हरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें