नाधा गांव में टॉवर पर चढ़ा युवक। स्रोत जागरूक पाठक
जरीफनगर/दहगवां। जरीफनगर के ग्राम नाधा में घर में हुए विवाद के बाद विवेक (21) पुत्र गबडू गांव के ही टावर पर चढ़ गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। युवक को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवार के लोग भी आकर उसे उतरने को मनाने लगे, लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान पास से चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उनके द्वारा समझा-बुझाकर उसे उतरने को राजी कर लिया गया। करीब एक घंटे चले ड्रामे के बाद टावर पर चढ़े युवक के उतरने के बाद उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
नाधा गांव में टॉवर पर चढ़ा युवक। स्रोत जागरूक पाठक