फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अमरूद में कीड़े निकलने की शिकायत पर ग्राहक को चाकू मारा

विज्ञापन
घायल रूम सिंह। संवाद
विज्ञापन
उझानी। अमरूद में कीड़े निकलने की शिकायत पर फल विक्रेता हमलावर हो गया। उसने ग्राहक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उनके सिर में लगा। पुलिस ने आरोपी फल विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे की है। जुनइया निवासी रूम सिंह (55) ने घर के पास ही फल विक्रेता रंजीत से एक किलो अमरूद खरीदे। फल विक्रेता के सामने ही रूम सिंह ने अमरूद काटकर देखा तो उसके अंदर कीड़े निकले। उन्होंने फल विक्रेता से अमरूद बदलकर देने को कहा। इसी बात पर कहासुनी के बाद फल विक्रेता ने रूम सिंह पर चाकू से प्रहार कर दिया। चाकू उनके सिर में लगा। उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए।
लहूलुहान रूम सिंह को देख मौके पर ग्रामीणों का जमघट लग गया। ग्रामीणों समेत रूम सिंह के परिजनों ने फल विक्रेता को दबोच लिया। बाद में पुलिस बुलाकर उसे पुलिस कर्मियों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने घायल रूम सिंह का मेडिकल भी कराया है। आरोपी रंजीत के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें