फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धोखे से कराया इकरारनामा, बाद में जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी धारा सिंह ने अपनी भाभी और भतीजों समेत छह के खिलाफ धोखाधड़ी, जानलेवा हमला और बलवा समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

धारा सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी भाभी अनारकली के नाम एक खेत का इकरारनामा कराया था। उसमें 60 हजार रुपये कीमत लिख दी गई थी। बाद में उसे पता चला कि खेत की कीमत काफी ज्यादा है और उसमें केवल 60 हजार रुपये लिखे गए हैं तो वह इकरारनामा वापस लेने की कहने को भाभी के घर गया। वहां भतीजे आदेश, बबलू, संतोष, सर्वेश और पन्नालाल ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। 23 अगस्त को उन्होंने मीरा सराय इलाके से उसका अपहरण करने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें